Latest News

रेल सुरक्षा बल की सराहनीय पहल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत यात्री को लौटाया 5500 रुपये का पर्स

मुंबई, 23 जून 2025: रेल सुरक्षा बल (RPF) की अंधेरी पोस्ट ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत एक बार फिर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का परिचय दिया। आज दिनांक 23.06.2025 को गश्त के दौरान सहायक उप-निरीक्षक ललित कुमार त्रिपाठी और MSF स्टाफ अभिषेक को अंधेरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 06 पर एक पॉकेट पर्स मिला। इस पर्स में लगभग 5000 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जिनकी कुल कीमत 5500 रुपये आंकी गई।

पर्स मिलने के बाद, सहायक उप-निरीक्षक ललित कुमार त्रिपाठी ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन जब कोई दावेदार नहीं मिला, तो उन्होंने पर्स को अंधेरी RPF पोस्ट पर सुरक्षित जमा कराया। लगभग एक घंटे बाद, निखिल दिनेश दुबे (उम्र 29, पता: रूम नंबर A/203, चंदन शा रोड, हरी रेजीडेंसी, विरार ईस्ट, मोबाइल: 8286957567) नामक एक यात्री पर्स की तलाश में पोस्ट पर पहुंचे।

निखिल ने बताया कि वे अंधेरी से विरार की यात्रा कर रहे थे, जब भीड़ में चढ़ते समय उनका पर्स अंधेरी स्टेशन पर गिर गया। उन्हें इसका पता विरार स्टेशन पर जाकर अपनी जेब जांचने पर चला। इसके बाद वे वापस अंधेरी स्टेशन आए और स्टेशन मास्टर कार्यालय व जीआरपी ऑफिस में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अंत में, अंधेरी RPF पोस्ट पर संपर्क करने पर सहायक उप-निरीक्षक ललित कुमार त्रिपाठी ने उनकी मदद की।

पर्स की पहचान के लिए यात्री से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने पर्स में मौजूद 5000 रुपये नकद और अन्य सामग्री का सटीक विवरण दिया। पर्स में मिले दस्तावेजों (आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड) से उनकी पहचान की पुष्टि होने के बाद, सहायक उप-निरीक्षक ललित कुमार त्रिपाठी ने पर्स को सही सलामत निखिल दुबे को सौंप दिया।

रेल सुरक्षा बल की प्रशंसा:
‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत RPF की इस सराहनीय पहल ने एक बार फिर यात्रियों में विश्वास जगाया है। रेल सुरक्षा सजग प्रहरी, अंधेरी पोस्ट के इस बेहतरीन कार्य के लिए सहायक उप-निरीक्षक ललित कुमार त्रिपाठी और MSF स्टाफ अभिषेक को भूरी-भूरी प्रशंसा और बधाई दी जाती है। यह कार्य न केवल उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है, बल्कि रेलवे प्रशासन की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है।

रिपोर्ट : सुरेंद्र कुमार

Share the Post:
Administrator
Posts: 298
error: Content is protected !!